पश्चिम चंपारण लौरिया से राकेश पाण्डेय की रिपोर्ट               बैंक ऑफ बड़ौदा हमेशा अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवा देने में अग्रणी है । इसे बरकरार रखने के लिए हम बैंककर्मी कृत सांकल्पित हैं। हमारा प्रयास है कि हम अपने ग्राहकों को हमेशा संतुष्ट करने व बेहतर सेवा देने का प्रयास करते हैं। उक्त बातें गुरुवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के110वीं स्थापना दिवस पर शाखा प्रबंधक सौरभ कुमार ने बैंक के ग्राहकों को सम्बोधित करते हुए कही। श्री कुमार ने कहा कि हमारा प्रयास रहता है कि हम आपके हर परेशानियों को दूर करें तथा आपको बेहतर सेवा प्रदान करें।  इसके बाद बैंक ने अपनी स्थापना दिवस पर प्रखंड कार्यालय परिसर और सहुजैन + 2 उच्च विद्यालय में वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण संयुक्त रूप से बीएम सौरभ कुमार के साथ प्रखंड प्रमुख शम्भू तिवारी,  निवर्तमान प्रमुख परमानन्द ठाकुर    वीडियो चंदन प्रसाद, बीएओ तारकेश्वर राम, सहुजैन के प्राचार्य मजिस्टर राय आदि संयुक्त रूप से शामिल रहे । मौके पर ग्राहकों में आर्यन कुमार तिवारी, जगदेव प्रसाद, रंजीत मल्ल, डब्बू कुमार, हरी मिस्त्री, शमशुल होदा आदि थे ।