*सीवान : केक काटकर पटेल चेतना मंच ने मनाया हार्दिक पटेल और सीएम पुत्र निशांत का जन्मदिन*
👉सीएम पुत्र निशांत को बताया युथ आइकॉन
✍कुमार विपेंद्र
सिवान / पचरुखी :- आज पचरुखी में चर्चित पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और सीएम नीतीश कुमार का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।पटेल चेतना मंच के बैनर तले पचरुखी में विवेक पटेल के निवास स्थान पर पटेल नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष हार्दिक पटेल और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के इंजीनियर पुत्र के चित्र को केक खिलाकर जन्म दिन मनाया।इस अवसर पर शिक्षक नेता जयप्रकाश सिंह ने कहा कि जिस तरह से हार्दिक पटेल ने इतनी कम उम्र में अपनी संगठनात्मक क्षमता का लोहा मनवाया है,वाकई काबिले तारीफ है।इससे आने वाले वर्षों में पूरे देश का पटेल समुदाय जो कि 300 उपजातियों और 3000 से अधिक सरनेम में विभक्त है ;को एकजुट होने में लाभ मिलेगा।इनके जन्म दिन पर हम लोग इनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।
वहीं राकेश सिंह ने कहा कि जिस तरह से राजनीतिक परिवार से आते हुए भी निशांत कुमार आध्यात्मिक जीवन की बात करते हैं और अध्यात्म में रुची रखते हैं।वह कोई विरले ही कर सकता है।सही मायनों में ये निशांत ही युथ आईकान हैं।ना कि कुर्सी के पीछे भागने वाले कुछ राजनेता पुत्र।मौके पर माधव सिंह,सकलदेव सिंह,स्वामीनाथ सिंह,मनोज सिंह, मंटू पटेल,उमेश कुमार ,विनोद कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।