छपरा के काशी बाजार मुहल्ले में साफ सफाई के नाम पर खानापूर्ति की शिकायत की हुयीं जांच, अपर समहर्ता ने सफाई का दिया निर्देश


छपरा :  काशी बाजार मुहल्ले में साफ सफाई के नाम पर खानापूर्ति की शिकायत पर अपर समाहर्ता ने जांच कर के कर्मियों को विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिये. वुधवार को नगर निगम के आयुक्त के कार्यप्रणाली के खिलाफ लोकशिकायत निवारण के अपर समाहर्ता के पास सुनवाई  हुई जिसमें जदयू नेता डॉ विशाल सिंह राठौर ने काशी बाजार क्षेत्र में साफ सफाई के नाम पर खानापूर्ति की शिकायत की और कहा कि क्षेत्र में गंदगी का आलम है. लोगो को डायरिया और डेंगू  हो रहे है. श्री राठौर ने अपर समाहर्ता से मामले में आग्रह किया कि आप खुद चलकर क्षेत्र का जाँच कर ले सारी सच्चाई आपको दिख जायेगी. जिसपर अपर समाहर्ता ने खुद काशी बाजार क्षेत्र का सफाई का जायजा लिया. जहा नगर निगम के भी कर्मचारी आनन फानन में पँहुचे साथ निगम के उप आयुक्त भी पहुँचे जाँच के क्रम में दर्ज़नो मोहल्ला निवासी ने कहा कि यहाँ सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति होती है .आज हमलोग इस गंदगी में जीने को मजबूर हो गए हैं हमे डर है कि हम किसी महामारी के शिकार न बन जाये।इसपर अपर समाहर्ता महोदय ने निर्देश दिया की कल से सफाई अभियान चलाया जाए.