गड़खा। गड़खा थाना क्षेत्र के हकमा गांव में छिपकली गिरी हुई दाल खाने से 4 महिला समेत पांच लोग बेहोश हो गए। सभी का इलाज गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ एवं बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।किन्तु देवी,रंजू कुमारी,ब्यूटी कुमारी,रिषि देवी,सोना कुमार पहले से छिपकली गिरी दाल व चावल खा ली।उल्टी होने लगीं। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया।