बेतिया – गौनाहा:– *हरा पेंड काटने का मामला दर्ज करते हुऐ पुलिस ने किया लकड़ी सहीत टेलर ट्रेक्टर को जप्त*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* थाना से महज एक किलोमीटर की दूरी पर हरा शीशम का पेड काटने का मामला गौनाहा थाना में स्थानीय लोगो के द्वारा दर्ज कराई गई है ।
प्राथमिक विद्यालय

परसा व गौनाहा मदरसा के समीप का हरा पेड काटें जाने पर परसा व गौनाहा मदरशा टोला के ग्रामीणों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया ।
ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे वृक्षा पासवान ने बताया कि पचास वर्ष पहले से लगा तीन हरा मोटा शीशम के पेड़ को सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा द्वारा मात्र 33 हजार में डाक कर दिया गया हैं ।
पहला मोटा पेंड जो 5 फीट मोटा तथा 50 फीट के करीब लंबा था उसको चुपके से माधोपुर चिरान में भेज दिया गया हैं । वही सोमवार को दूसरा पेड़ काट कर नीचे गिरा दिया गया । ग्रामीणों को जब सच्चाई का पता चला तो ग्रामीणों ने पेड तथा ट्रेक्टर को जप्त कर गौनाहा थाना को इसकी सूचना दी गई । ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए स्थल पर पहुंचे थाना ने ट्रेक्टर ट्रेलर, सहीत चार कुल्हाड़ी तथा अन्य सामान को जप्त कर थाना ले जाया गया हैं ।

स्थानीय चौकीदार के जिम्में शिशम का गुल्ली व लकडी को सौपा गया हैं । ग्रामीण वृक्षा पासवान, नन्हे शेख, मुखदेव यादव, वशीर मियां, राजहरण यादव, धुरी यादव, नरेश पासवान, सतन यादव, प्रभु राम आदि लोगो ने बताया कि इसमें वीडियो श्रीकांत ठाकुर, व मुखिया पति अनुवारूल हक की संलिप्तता हैं । ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे वृक्षा पासवान ने इसकी मौखिक शिकायत एसडीओ चंदन कुमार चौहान से भी की हैं । ग्रामीणो ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना में लिखित रूप से की गई है ।
लिखीत शिकायत मिलने पर चार कुल्हाड़ी, एक आरा, एक रासा सहीत टेलर ट्रेक्टर को जप्त किया गया है ।
ग्रामीणों का कहना था कि उक्त लकड़ी तीन लाख रुपये से ऊपर का था जिसे सीईओ द्वारा मात्र 33000/- में डाक किया गया है ।
इधर रेंजर मोहम्मद अफसर का कहना है कि अंचल को पत्र भेजा गया था कि यह पुराना रेट है नए रेट के लिए जिला से संपर्क स्थापित कर नए रेट आने के बाद डाक करें परंतु नियमों को ताक पर रखकर डाक कर दिया गया है ।
इधर सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा का कहना हैं की नियमाकुल पेड का डाक हुआ है । ग्रामीणो द्वारा प्रशासन से जब डाक का कागज मांगा गया तो वो आना कानी करने लगें ।




Recent Comments