खाता से उड़ाए आठ हजार रुपए
# परवेज अख्तर सिवान
पचरुखी (सिवान): जीबी नगर थाना क्षेत्र के बभनवारा गांव के युवक के खाते से
साइबर क्राइम द्वारा आठ हजार रुपए की निकासी कर ली गई है।
बताया जाता है कि बभनवारा निवासी महबूब आलम के मोबाइल पर शुक्रवार को फोन आया।
फोन करने वाला अपने को बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सिवान का अधिकारी बताया और कहा कि
आपका खाता अपडेट करना है। अपना आधार नंबर बताइए।
उस युवक ने नंबर बता दिया। फिर कुछ देर में उसके खाते से आठ हजार रुपए
डेबिट का मैसेज आया। फिर उसकी नींद खुली तो और तुरंत तरवारा स्थित एटीएम में
जाकर खाता में बचा अपना शेष राशि निकाल लिया।
बहरहाल युवक बैंक में पहुंच शिकायत दर्ज कराई है।
—




Recent Comments