
बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष बलिराम मंडल ने सदस्यता ग्रहण कराई
छपरा। सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत हरखपुरा गांव निवासी डॉक्टर ललित कुमार अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष बलिराम मंडल ने विधिवत भाजपा का सदस्यता ग्रहण कराया। सदस्यता ग्रहण के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि मुझे पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना है। डॉ ललित कुमार को बीजेपी का कटर समर्थक माना जाता है। इन्होंने विद्यार्थी जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हुए थे। बताते चले की डॉ ललित कुमार राजकीय बुनियादी विद्यालय रामपुर नूर नगर जलालपुर से प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत हुए हैं। सेवा कल से ही इन्हें भाजपा के प्रति काफी लगाव था। सेवानिवृत्ति के समय ही इन्होंने कहा कि अब मैं भाजपा का सेवा करूंगा। भाजपा में जाने से बनियापुर विधानसभा ही नहीं यह जिस जाति वर्ग से आते हैं पूरे जिले में इनका प्रभाव रहेगा। बीजेपी में शामिल होने पर जिला अध्यक्ष पश्चिम के उमेश तिवारी,राजेश कुमार, मनिंद्र कुमार पाण्डेय,शैलेन्द्र सिंह मनीष कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।




Recent Comments