छपरा (सारण)। सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को लक्ष्मी नारायण लाइब्रेरी में जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं तथा आगामी प्रमंडलीय समीक्षा बैठक की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रधान सचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से आयोजित होने वाली प्रमंडलीय समीक्षा बैठक की तैयारी पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान संघ की पूर्व में आयोजित बैठकों एवं लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई।
उन्होंने कहा कि सारण जिले के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हमेशा प्रयासरत रहा है। हालांकि अभी भी शिक्षकों के समक्ष कई समस्याएं हैं, जिनके समाधान के लिए सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने प्रखंडों में शिक्षकों की समस्याओं को संग्रहित कर जिला कमिटी को उपलब्ध कराएं, ताकि समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जा सके।
बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने संगठन के प्रयासों से शिक्षकों को मिली उपलब्धियों पर भी चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि संघ के अथक प्रयास के बाद शिक्षकों को नगर आवास भत्ता का लाभ मिला है। वहीं, मातृत्व अवकाश के दौरान वेतन बंद नहीं किए जाने तथा शनिवार को विद्यालय में हाफ डे किए जाने जैसे निर्णयों पर संघ के पदाधिकारियों को बधाई दी गई।
बैठक के दौरान संघ के विभिन्न पदाधिकारियों एवं प्रखंड प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार रखे। सभी ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने पर जोर दिया।

विज्ञापन

बैठक में जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव, प्रधान सचिव सुरेंद्र सिंह, उप प्रधान सचिव मंजीत कुमार तिवारी, वरीय उपाध्यक्ष संजय कुमार राय, उपाध्यक्ष अजीत सिंह एवं आमोद यादव, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष फौज़िया नाहिद, संयुक्त सचिव मनीष कुमार, सचिव नीरज कुमार एवं भीष्म प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष सुमन प्रसाद, कार्यालय सचिव विनय कुमार तिवारी, सदर सचिव संजीव कुमार, अध्यक्ष मुकेश यादव, ज्योति, अखिलेश सिंह, अमनौर से मुकेश यादव, दरियापुर से राजकिशोर राय एवं अजीत यादव, रिविलगंज प्रखंड अध्यक्ष केशव नारायण यादव, सचिव अमरनाथ, नगर सचिव रितेश पांडे, अहमद राजा, सुशील यादव, आज़ादी प्रणव, नगरा अध्यक्ष उमेश यादव, दिघवारा अध्यक्ष अनिल यादव तथा मांझी से रामजीत राम सहित अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक प्रतिनिधि शामिल रहे।