• मंदिर में पूजा करने आया एक अधेड़ ब्यक्ति हाथ-पैर धोने के क्रम में फिसल कर नदी में डूबा
• खेत में काम कर रहे दादा-पोता की गहरे गड्ढे में डूबने से हुई मौत


मढ़ौरा(सारण)।थाना क्षेत्र के जोधौली गांव निवासी 60-वर्षीय राम सागर सिंह की मौत मढ़ौरा हड़बड़नाथ मंदिर के समीप डबरा नदी में पैर फिसलने कर डूब जाने से हो गई।जबकि अन्य दो लोगो की स्थानीय थाना क्षेत्र के पियरपुरवा चंवर में गड्ढे में डूबने से मौत बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार डबरा नदी में डूबे रामसागर सिंह शनिवार को लगभग दस बजे के आसपास हड़बड़नाथ मंदिर में पूजा करने आये थे।पूजा के पहले पास के नदी घाट पर जाकर हाथ-पैर धो कर बाहर निकल ही रहे थे कि सीढ़ी घाट से पैर फिसल गई और वे नदी में गिर गए।लोगों ने चिल्लया लेकिन तब तक पानी के तेज धार में बह गए।स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से नदी पुल से कुछ ही दूरी पर पूरब की तरफ सब्जी मंडी के सामने शव को बरामद कर लिया गया।मौके पर मढ़ौरा सीओ ओमप्रकाश व स्थानीय थाने की पुलिस ने पर पहुंच अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई।सूचना मिलते ही सारण जिला परिषद अध्यक्षा मीना अरुण भी नदी घाट पहुंच पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना प्रकट की।तबतक काफी संख्या में खबर सुनकर ग्रामीण भी पहुंच गए।लोगों ने बताया कि श्री सिंह धार्मिक प्रवृत्ति के इंसान थे।वे अक्सर हरबर नाथ मंदिर में पूजा करने आया करते थे।
       वही पियरपुरवा चंवर में डूबे दोनों ब्यक्ति रिश्ते में दादा-पोता बताये गए हैं। मृतकों में पियरपुरवा गांव निवासी सुखनन्दन महतो का 60 वर्षीय पुत्र विश्वनाथ महतो और मुनिरका महतो का 12वर्षीय पुत्र नितेश कुमार का नाम शामिल हैं।दोनों मृतक रिश्ते में दादा-पोता है।कहा जा रहा है कि दादा धान का बीचरा गड्ढे में धोने के लिए ले जा रहे थे कि गहरे पानी में डूबने लगे।इसको देखकर पोता नितेश कुमार बचाने के प्रयास में साथ में डूब गया।घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मढ़ौरा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच व कार्रवाई में जुटी हुई थी।