विश्व मानवाधिकार दिवस पर एकमा हाई स्कूल में लगाई गई चित्र प्रदर्शनी, ठेला चालक ने किया उद्घाटन
सोशल सर्विस एक्सप्रेस के प्रयास को लोगों ने सराहा, संस्था की मानवाधिकार को संरक्षित करने की अनुपम पहल
दैनिक खोज खबर, एकमा
समाज में सभी को सशक्त व स्वावलंबी बना मानवाधिकार के प्रति लोगो को सबल बना ही मानवाधिकार को संरक्षित किया जा सकता है,चित्र – प्रदर्शनी के माध्यम से संस्था का प्रयास समाज मे लोगो को मानवाधिकार के प्रति जागरुकता की कोशिश है,उक्त बातें एकमा के अलख नारायण सिंह उच्च विद्यालय में चित्र प्रदर्शन को आयोजित करते हुए सोशल सर्विस एक्सप्रेस के श्री भवर किशोर ने कही।सोशल सर्विस एक्सप्रेस द्वारा लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन ठेला चालक श्री लक्ष्मण द्वारा किया गया।

अलख नारायण सिंह उच्च विद्यालय एकमा मे लगी चित्र प्रदर्शनी अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर लगाई गई थी।चित्र प्रदर्शनी मे चित्रकार अशोक की कलापँक्ति के बच्चो द्वारा बनाई गई चित्रों को भी लगाया गया था ।चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से सामाज के विभिन्न क्षेत्रों मे होने वाले मानवधिकार हनन को दिखाया गया साथ ही मानवाधिकार को संरक्षित करने के लिये लोगो को जागरूक भी किया गया ।
सभी व्यक्ति मानव होने के नाते अपनी सभी अधिकारों का उपयोग कर
समानता का जीवन जी सके, उक्त बातें कलापंक्ति के निदेशक और कलाकार अशोक ने कही। संस्था जन जागरूकता के कार्यक्रम करती रहेगी।

सभी को मानवाधिकार को संरक्षित करने का प्रण लेंना चाहिये। राष्ट्रीय स्तर के चित्रकार मेंहदी शॉ के निर्देशन मे चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था । कार्यक्रम मे मुख्य रुप से संस्था सोशल सर्विस एक्सप्रेस कार्यक्रम संयोजन अध्यक्ष सबी हैदर, राधे,पिंकू, नागेंद्र सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, कृष्ण भगवान यादव, राजेश कुमार सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, रेणु कुमारी, संतोष श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे अहम भूमिका निभाई ।