
सब्जी व्यवसायी की चाकू गोदकर हत्या
परसा(सारण): भेल्दी थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गाँव निवासी 35 बर्षीय सब्जी ब्यवसाई केदार साह को अज्ञात अपराधियो द्वारा चाकू से गोद कर हत्या कर दिया गया।मृतक के भाई लाल बाबू साह ने बताया कि रविवार को पचरुखी बाजार सब्जी बेचने गया था।जहाँ शाम के 6 बजे के करीब भाई को पचरुखी पैक्स गोदाम के समीप सड़क किनारे लहू लहान स्थिति में पड़े होने की सूचना मिली।आनन् फानन में जाकर देखा गया तो भाई का मौत हो चूका था।घटना की खबर मिलते ही भेल्दी थानाध्यक्ष सतीश कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुँच परिजनों से घटना की जनकारी लिया।हत्या की खबर मिलते परिजनों के चीख पुकार से गाँव की माहौल गूंज उठा।हत्या की खबर मिलते ही पत्नी सुमित्रा देवी पुत्री कबिता कुमारी नेहा कुमारी करीना कुमारी करिश्मा कुमारी ख़ुशी कुमारी शानी कुमारी पुत्र दीपांशु कुमार भाई लालबाबू साह वकील साह मालिक साह का रो रो कर बुरा हाल था।पत्नी को छः पुत्री एक पुत्र और खुद बीमार होने पर परिवार की पालन पोषण की चिंता सता रही थी।
ロ हत्या के बिरोध में शव को सड़क पर रख किया यातायात बाधित:-
ब्यवसाई की हत्या से आक्रोशित परिजनों तथा ग्रामीणों ने भेल्दी दिघवारा एसएच पर फिरोजपुर गाँव के समीप मुख्य पथ पर शव को रख टायर जलाकर पूर्ण रूप से यातायात बाधित कर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश ब्यक्त किया गया।तथा घटना स्थल पर एसपी तथा डीएम को बुलाने तथा अपराधियो की गिरफ्तारी की मांग किया जा रहा था।हत्या तथा सड़क जाम की खबर मिलते ही भेल्दी थानाध्यक्ष सतीश कुमार परसा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार राय अमनौर थाना एसआई विनोद कुमार डेरनि थाना के एसआई हरी किशोर प्रसाद पुलिस बल के साथ जाम स्थल पहुँच परिजनों तथा आक्रोशित ग्रामीणों को काफी समझाने की प्रयास किया गया।लेकिन ग्रामीण एक भी मानाने को तैयार नही थे।
ロ जनप्रतिनिधि और पदाधिकारीयो के समझने बुझाने पर हुआ यातायात बहाल :-
युवक की हत्या और बिरोध में सड़क जाम की खबर मिलने पर स्थानीय विधायक शत्रुध्न तिवारी पूर्व प्रत्यासी सुनील राय मढ़ौरा डीएसपी धीरेन्द्र कुमार साह मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह भेल्दी मुखिया प्रतिनिधि राहुल सिंह पूर्व मुखिया मनोज राय विटामिन सिंह आदि लोगो द्वारा परिजनों को काफी समझने तथा डीएसपी द्वारा अपराधियो की जल्द गिरफ्तारी करने के दिए गए आश्वासन के बाद चार घंटे बाद जाम को हटा कर यातायात बहाल किया गया।और शव को अंतपरिक्षण के लिए छपरा भेजा गया
ロ जनप्रतिनिधियो और पदाधिकारीयो द्वारा दिया गया सहायता राशि :-
गरीब असहाय सब्जी ब्यवसाई की आर्थिक तंगी और छः पुत्री और एक पुत्र और बीमार पत्नी की पालन पोषण को देखते हुए स्थानीय विधायक शत्रुध्न तिवारी ने तत्काल दस हजार नगद श्राद्ध कर्म में सहयोग तथा एक गाय खरीदकर देने की घोषणा किया गया।वही स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने दस हजार रूपये नगद कबीर अंत्योष्टि के तहत 3 हजार रूपये भेल्दी मुखिया राहुल सिंह ने बिस हजार नगद राशि देने तथा वीडियो रजत किशोर सिंह द्वारा पारिवारिक लाभ के अंतर्गत 20 हजार पारिवारिक लाभ की राशि देने की घोषणा कर आर्थिक मदद किया गया।
ロ बोले डीएसपी :-
“सब्जी ब्यवसाई युवक की हत्या में संलिप्त अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी कर दिया गया है।हत्या का कारण स्पष्ट नही हो सका है।अनुशंधान में जल्द ही हत्या में संलिप्त अपराधियो की खुलासा कर लिया जायेगा।इसके लिए टीम गठित कर करवाई शुरू कर दिया गया है।”
-धीरेन्द्र कुमार साह,डीएसपी (मढ़ौरा)




Recent Comments