सरकार के खजाना पर पहला हक आपदा पीड़ितो का : अल्ताफ

छपरा (सारण) जिले के लहलादपुर प्रखंड के कीशुनपूर लौवार पंचायत के वार्ड संख्या 01 में जिला जद यू के अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राशन का वितरण किया।जहां श्री राजू ने बताया कि जिले में बाढ़ विभीषिका का दंश झेल रहे प्रखंडों में जिले के पदाधिकारियो के अलावा हमारे सभी जद यू के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता पीड़ितों की सेवा में धन बल ,तन मन के साथ लग गए है।वही पीड़ितों की मदद में हमारे जुझारू साथी प्रशासन से हर संभव मदद दिलाने में जुटे हुए है।जिले के सभी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो में सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर राहत शिविर चलाए जा रहे है।समाजिक कार्यकर्ता भी अपने स्तर से लगे हुए है।इस वैश्विक महामारी कोरोना में दूसरी तरफ हमारे किसानों का फसल बर्बाद हो गया है।वही हजारो का आशियाना तबाह है।सभी बिन्दुओ पर हमारी सरकार संवेदनशील है, ।मौके पर जिला जद यू महासचिव जावेद अब्बास,जयप्रकाश यादव , जद यू अध्यक्ष उमा शंकर चौधरी,जिला महासचिव दीपक कुमार,कुमार वैभव ,गुड्डू खा,सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे




Recent Comments