विभूतिपुर:जिलाधिकारी ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण
##न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू:
विभूतिपुर (समस्तीपुर):
विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय राघोपुर में जिला अधिकारी चंद्रशेखर सिंह के साथ अन्य पदाधिकारी ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति पंजी का निरीक्षण कर शिक्षक एवं बच्चों के बारे में जानकारी लिया।निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित दिखे।साथ ही कुल 345 बच्चे उपस्थित रहे। जबकी कुल 450 बच्चे नामांकित है।तथा उन्होंने वर्गों में जाकर निरीक्षण किया साथ ही किचन का भी जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक हरे कृष्ण ईश्वर को किचन के बगल वाले रूम में लगे पाँचो नल में बेसीन लगाने के लिये सलाह दिया।तथा एनपीईजीएल के बगल में किचन गार्डन लगाने का भी निर्देश पदाधिकारी को दिया।तथा मनरेगा के तहत लगे पौधे का जायजा लेते हुए खेल मैदान को समतल करने तथा खराब चापाकल ठीक करवाने का आश्वासन दिया।साथ ही उन्होंने यह आश्वासन भी दिया की विद्यालय को और बेहतर एवं सुंदर बनवाने में सहयोग करेंगे। इस दौरान बाल संसद के प्रधान मंत्री सचिन कुमार एवं उप प्रधानमंत्री ज्योति कुमारी से बातचीत भी किया।साथ ही विद्यालय के विधि व्यवस्था से संतुष्ट दिखे।