छात्र-छात्राओं का दल परिभ्रमण के लिए रवाना
पानापुर (सारण) शनिवार को उ० मध्य विद्यालय -भोरहा के छात्र- छात्राएँ परिभ्रमण हेतु पटना पहुंचे ।प्रधानाध्यापक नवलकिशोर राय ने बताया कि बच्चों के सामाजिक,सांस्कृतिक और बौद्धिक विकास तथा ऐतिहासिक ज्ञानवर्धन में परिभ्रमण की अहम भूमिका है ।बच्चों को करीब से ऐतिहासिक स्थलों एवं वस्तुओं के बारे मे देखने और समझने का अवसर मिलता है ।प्रधानाध्यापक श्री राय ने बताया कि बच्चों को विश्व शांति स्तूप, गोल घर तथा संग्रहालय आदि स्थलों का दर्शन कराया जाएगा ।इससे पहले पंचायत के , कुछ मुख्य लोगो ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बच्चों को परिभ्रमण पर रवाना किया।परिभ्रमण पर जाने वालों में शिक्षक बिनोद कुमार यादव , आरती देवी और शेषनाथ प्रसाद तथा रसोइया समेत दर्जनों छात्र-छात्राएँ शामिल थे।