सारण :देशी शराब के साथ चार कारोबारी गिरफ्तार
गड़खा
गड़खा पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर 27 लीटर देशी शराब के साथ चार शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारियों में मीठेपुर के राहुल कुमार चौधरी के पास से 5 लीटर बीबीपुर गांव के मुकेश मांझी के पास से 7 लीटर हेमन्तपूर के मुन्ना मांझी के पास से 5 लीटर और कसीना के श्याम बाबू राय के पास से 10 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया। सभी कारोबारियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया आगे भी शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।