समस्तीपुर:सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
##न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू:
उजियारपुर
उजियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थान के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।आक्रोशित लोगों ने एनएच-28 को जाम कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार माधोपुर निवासी गुरुदेव सिंह अपने किसी काम से समस्तीपुर गए थे।और वापस मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे।सातनपुर चौक के पास अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आ गए।ट्रक ने उन्हें रोंदते हुए निकल गया। टककर इतना जोरदार था मोटरसाइकिल के पर्चे पर्चे उड़ गया।और गुरुदेव सिंह के मौत घटनास्थल पर ही हो गया।इस घटना के बाद लोग आक्रोशित होकर एनएच-28 को जाम कर नारेबाजी करने लगे । घटना की सूचना पर उजियारपुर थाना के पुलिस एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मौके पर पहुंचे आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर और उचित मुआवजा देने की बात कही।जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।दिया।