विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी
#परवेज अख्तर/सिवान : किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने को ले सरकार लगातार प्रयासरत है। जिले में किसानों को खरीफ फसल के लिए खाद-बीज सहित अन्य कृषि आदानों के वितरण और खेती-किसानी से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करने के लिए किसान चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दारौदा प्रखंड के कौथुआ सांरगपुर पंचायत भवन परिसर में रविवार को आत्मा और कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में खरीफ फसल की खेती के गुर किसानों को सिखाए गए। अधिकारियों ने किसानों को धान का बिचड़ा डालने, उसकी रोपाई व निराई करने, फसल की सिंचाई एवं खर-पतवार को समाप्त करने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसानों को खरीफ व रबी फसल की खेती के साथ-साथ खेत के मेढ़ पर पौधरोपण करने, पोखरे का निर्माण कराने एवं मत्स्य पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।




Recent Comments