ग्रामीण क्षेत्र के युवा होंगे कम्प्यूटर प्रशिक्षित, रोजगार परक होंगे कोर्स- विशाल कुमार

रंजीत भोजपुरिया, छपरा
बुधवार 25/07/18 को टेकनिवास बाजार से सटे रेवाड़ी रोड स्थित BSC चिमनी के पास विशाल टारगेट कंप्यूटर ट्रेनिंग संस्था का उद्घाटन पूर्व पेशकार कैलाशपति राम व किरण देवी के हाथो किया गया|उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्री कैलाशपति जी ने कहा कि आधुनिक युग में युवाओं को सामान्य शिक्षा के साथ तकनीकि शिक्षा बहुत आवश्यक है और यह संस्था इस क्षेत्र मे बहुपयोगी साबित होगी|वही संस्था के निदेशक विशाल कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र मे युवाओं को न्युनतम शुल्क पर कम्प्यूटर शिक्षा देकर उन्हें रोजगार प्रदान कर बेरोजगारी को कम करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है| इस अवसर पर संस्था के सहयोगी गोलू गाँधी, पी डिजिटल टारगेट कंप्यूटर संस्था,ईनइ के निदेशक संतोष कुमार, पंकज कुमार, अभिषेक कुमार, गुड्डू सिंह, चंद्रभूषण, अनीष, नवीन, राजीव, बिकेश, राहुल, विवेक व सैकड़ों ग्रामीण युवा मौजूद रहें|




Recent Comments