​कटिहार:अजब प्रेम की गज़ब कहानी




“दैनिक खोज खबर” के लिए कटिहार से *रुपेश कुमार*


कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के बरेटा काली मंदिर के पास लोगों ने नाबालिग प्रेमी संग शादीशुदा प्रेमिका (चार बच्चे की मां) को पकड़ कर स्थानीय ग्राम कचहरी के हवाले कर दिया। जनप्रतिनिधियों के द्वारा पूछताछ के क्रम में प्रेमी-प्रेमिका द्वारा अलग-अलग बयान से तंग आकर दोनों प्रेमी युगल जोड़ी को फलका थाना भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविन्दपुर पंचायत के चन्द्र किशोर कुमार को बरेटा काली मंदिर टोला में चार बच्चों की मां के साथ रंगेहाथों पकड़ा। ग्रामीणों द्वारा पूछे जाने पर महिला ने बताया कि हमने शादी कर ली है और हम एक दूसरे से प्रेम करते हैं।
जबकि प्रेमी चन्द्र किशोर कुमार ने बताया कि महिला ने हमसे जबरन मांग में सिन्दुर दिलवाया और जबरन शादी करना चाहती है।
जबकि सूत्रों पर यकीन करें तो लड़का नाबालिग है तथा शादी से इंकार कर रहा है। जबकि महिला शादी की जिद पर है।