विनोद कुमार तिवारी होंगे मढ़ौरा के नये एसडीओ,इसके पहले थे सचिवालय में सहायक निदेशक

[फाइल फोटो :विनोद कुमार तिवारी ]
೥मढ़ौरा (सारण):बिहार सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भाप्रसे और बिप्रसे के अधिकारियों के स्थानांतरण में मढ़ौरा एसडीओ का नाम भी शामिल है I बिप्रसे के 48-52 बैच के अधिकारी विनोद कुमार तिवारी अब मढ़ौरा के नये एसडीओ होगे I जबकि वर्त्तमान एसडीओ संजय कुमार राय को अभी प्रतीक्षा सूची में रखा गया है I नये एसडीओ विनोद कुमार तिवारी इसके पूर्व पटना सचिवालय में भविष्य निधि विभाग में बतौर सहायक निदेशक कार्यरत थे I नये एसडीओ के एक सप्ताह में प्रभार लेने की संभावना है I पदस्थापित एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने दैनिक भास्कर रिपोर्टर से मोबाइल पर बात करते हुए कहा कि उनका मुख्य फोकस सरकार की योजनाओं को सुलभ तरीके से आम जनता तक पहुंचाना होगा I आम जनता और प्रशासन के बीच वेहतर सामंजस्य रहे और आम लोगों के लिए प्रशासन स्वच्छ और ईमानदार होकर काम करे यह उनकी प्राथमिकता होगी I

#मढ़ौरा में सबसे लम्बी अवधि के एसडीओ रहे संजय कुमार राय-

अनुमंडल में बतौर अनुमंडल पदाधिकारी स्थानांतरित एसडीओ संजय कुमार राय का कार्यावधि सबसे अधिक दिनों का रहा है I अधिसूचना जारी होने के तिथि तक बतौर एसडीओ संजय कुमार राय मढ़ौरा के 1081 दिनों तक एसडीओ रहे I 1992 में बने अनुमंडल में अब तक कार्यरत एसडीओ में यह सबसे अधिक की अवधि है I संजय कुमार राय अपनी कार्यकुशलता के कारण अन्य पदाधिकारियों व आम जनता में लोकप्रिय रहे थे I आम जनता के साथ उनका जुड़ाव था कि वे सीधे अपनी बात को एसडीओ के समक्ष रख सकते थे I वही एसडीओ लोगों की छोटी शिकायत को भी गंभीरता से लेने और उचित कारवाई करने के कारण लोगों में विश्वास का प्रतिक बन चुके थे I संजय कुमागर राय का स्थानांतरण की सुचना लोगों को मिलने पर पुरे दिन लोग मिलने पहुचते रहे I
#साभार : संजीव कुमार,दैनिक भास्कर