डीरेका में कार्यालयी कार्य प्रारम्भ

वाराणसी । डीजल रेल इंजन कारखाना, वाराणसी में आज दिनांक 4 मई, 2020 से रुके हुए कार्यालयी कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु पुनः खोला गया है । लगभग 43 दिन के अंतराल के पश्चात डीरेका प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि डीरेका उपनगर के आवासों में रहने वाले कर्मचारियों से ही अधिकतम 33% फॉर्मूला के आधार पर सेवायें ली जाय ।

COVID-19 महामारी के दृष्टिगत कार्यालय समय को तीन भागों में बांटा गया है, ताकि प्रवेश द्वार पर एक समय में भीड़ इकट्ठी न हो । मुख्य द्वार एवं कार्यालय में दो मीटर के सामाजिक दुरी की व्यवस्था की गई है तथा प्रवेश द्वार पर सभी कर्मचारियों की Thermal Screening की जा रही है । साथ ही, सभी कार्यस्थलो, प्रवेश द्वारों आदि जगहों पर समय समय पर Sanitisation की व्यवस्था की गई है ।

विदित हो कि वैश्विक महामारी COVID-19 के कारण भारत सरकार के निर्देशानुसार डीरेका लगभग 43 दिन से बंद था। किंतु आवश्यक सेवाएं जैसे, सिविल, विद्युत, सुरक्षा, चिकित्सा इत्यादि सेवाएं अनवरत चालू रही ।

इनपुट –नितिन मेहरोत्रा
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी