सारण :शवयात्रा से लौट रही जीप पलटी,एक दर्जन लोग घायल————————————————————————
#आंधी-पानी व ओला वृष्टि के कारण चालक ने खोया संतुलन
#देवेंद्र कुमार सिंह /रसूलपुर
————————-
रसूलपुर /एकमा -स्थानीय थाना क्षेत्र के धानाडीह गाँव से शवयात्रा में शामिल होकर लौटते समय जीप पलट जाने से जीप पर सवार एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।घायलों में धानाडीह गाँव निवासी रामध्यान राम,नन्दकिशोर राम,जयकिशोर राम,रामवकील राम,राजरूप राम,कालीचरण राम,राजेन्द्र राम,संडू राम जय प्रकाश राम,बमबम ठाकुर आदि शामिल हैं ।सभी घायलों का ईलाज एकमा के निजी नर्सिंग होम में किया गया जबकि कालीचरण राम,रामध्यान राम की गंभीर स्थिति को देख चिकित्सकों ने बेहतर ईलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार रबिबार को धानाडीह गाँव निवासी 70 बर्षीय राजबली राम की सामयिक मृत्यु हो गयी थी।शवयात्रा में शामिल दर्जनों ग्रामीण डूमाईगढ़ घाट पर अंतिम संस्कार कर देर रात वापस लौट रहे थे तभी लाकठ छपरा गाँव से सटे दक्षीण अचानक तेज रफ्तार से आयी आँधी के साथ पानी व ओला बृष्टि के कारण चालक ने अपना संतुलन खो दिया और जीप सड़क किनारे एक गड्ढे में पुरी तरह बिपरीत दिशा में जा पलटी जिसपर सवार एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।घायलों के चीखने चिल्लाने की आवाज पर ग्रामीणों ने जीप से दबे घायलों को बाहर निकाल ईलाज के लिए अस्पताल भेजवाया।