विधायक ने तीन योजनओं का किया शिलान्यास
##न्यूज इनपुट:केशव बाबू
उजियारपुर(समस्तीपुर)विधानसभा के विधायक आलोक कुमार मेहता का क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रखंड उजियापुर में प्राथमिक विद्यालय निकसपुर कुर्मी टोल में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में भवन निर्माण एवं दो शीट का शौचालय का शिलान्यास किया।जिसकी कूल राशि की लागत 9 लाख 91 हजार 175 रुपए है।वहीं प्रखंड उजियापुर में ही राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय नाजिरपुर में 9 लाख 90 हजार 430 रुपए की लागत से भवन निर्माण होगी।और रामाज्ञा उच्च विद्यालय चैता में भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया।जिसकी राशि 14 लाख 72 हजार 870 रुपए है।इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहां कि मै उजियारपुर विधानसभा की जनता के लिए काम करने पर विश्वास करता हूं।पर वर्तमान में नीतीश कुमार की सरकार काम नही करते है। सिर्फ विशेष राज्य का दर्जा की मांग करतेे है।विषणपुर दलसिंहसराय की चौरीकरण की मांग करने के बाद मैने उसे प्राथमिकता में रखा है।आज वह पास हो गई बहुत जल्द चौरीकरण का काम प्रारंभ हो जाएगी।साथ ही बताया कि दलसिंहसराय नगर पंचायत सहित अन्य विभिन्न पंचायत क्षेत्र में अत्यआधुनिक चबूतरा का निर्माण जल्द प्रारंभ हो जाएगी।जहा उत्तम प्रप्रकाशीय व्यवस्था रहेगी।मोके पर उजियारपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार राय, दलसिंहसराय प्रखण्ड अध्य्क्ष नंद किशोर महतो,मीडिया प्रभारी राज दीपक,भोला महतो, रमेश सिंह, देवेश कुमार,पवन कुमार सिंह, अखिलेश पासवान, अकील दास, मस्तान भाई, देव कुमार, संजीत कुमार, मो० बसी सहित सैकड़ो राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।