पानापुर (सारण) उतर प्रदेश के गोरखपुर के  चिकित्सक कपिल खान को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजे जाने के खिलाफ भाकपा माले ने विरोध दिवस मनाया ।  जिला कमिटी के सचिव सभापति राय के नेतृत्व में  राज्यव्यापी आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने  उनकी रिहाई की मांग की ।  सभापति राय ने कहा कि 2017 में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन के अभाव में  बच्चों की हुई थी लेकिन  दोष कपिल खान के माथे मढ़ दिया गया ।  दो सदस्यीय जांच टीम ने भी उन्हें दोषमुक्त करार दिया लेकिन सरकार के खिलाफ बोलने के कारण उनपर रासुका जैसे काला कानून लगाकर दुबारा जेल में बंद कर दिया गया ।  यूपी की योगी सरकार लोगों की आवाज दबाने के लिए साजिश के तहत लोगों पर काला कानून लगाकर उन्हें परेशान कर रही है ।