विभूतिपुर में वार्ड सभा का हुआ आयोजन
##न्यूज इनपुट:केशव बाबू:
विभूतिपुर (समस्तीपुर)प्रखंड क्षेत्र के खास टभका उत्तर वार्ड संख्या सात में सात निश्चय के अंतर्गत जल नल योजना के लिए वार्ड सभा का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता माला देवी ने किया।साथ ही सभा में उपस्थित ग्रामीणों के सामने सर्वसम्मति से सचिव के लिए विनोद को चुना गया।मौके पर उपमुखिया नागेंद्र राय,अनिल झा,विनोद झा,कमला देवी,अभिलाषा देवी,उषा देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।