11 वीं शफीक के अवसर पर समाजसेवियों ने गरीबों में बांटा कंबल
मढ़ौरा (सारण):11 वीं शफीक के अवसर पर स्थानीय नूरी मस्जिद के प्रांगन में ताजू सरिया वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा गरीब और असहाय जरुरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया गया I इस अवसर पर ट्रस्ट के निसार अहमद ने कहा कि जरूरतमंद अवाम की मदद करना ही सबसे बड़ा मानव धर्म है I ऐसे लोगों की मदद से ही अल्लाह की रहमत मिलती है I अवाम के रसूखदार लोगों को गरीब लोगों की बच्चियों की शादी,गरीब छात्र – छात्राओं के शिक्षा के लिए पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराना, आपदा के समय पीड़ित व्यक्ति को राहत और सुविधा मुहैया कराने की दिशा में सक्रीय सहयोग करना चाहिये I मस्जिद के मौलाना हसनैन ने कहा कि मानव,मानव की सेवा करे तो इस कार्य से सच्ची खुशी नसीब होती है I सभी इंशान को दुसरे इंशान के लिए मदद और सहयोग की भावना रखनी चाहिये I ऐसी सोच रखने वाले व्यक्ति को खुदा से बरकत प्राप्त होता रहता है I कार्यक्रम में करीब 60 गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया I इस दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विष्णु गुप्ता, डॉ फरजन अहमद, फजलू रहमान,कबीर अहमद,मोहिबुल हसन,मो.नईम, मो.शहादत हुसैन, मों. इम्तियाज, डॉ काजिम सहित अन्य उपस्थित थे I इस अवसर पर पूर्व मुखिया नूर हसन और कुदुस अहमद को उनके इंतकाल के बाद थोड़ी देर के लिए याद किया गया I