विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, इस बार एक हजार मतदाता पर रहेगा एक मतदान केंद्र

• दस विधानसभा क्षेत्रों में कुल कुल 2924 मतदान केन्द्र निर्धारित
• 1315 मतदान केन्द्र चिंन्हित, जहां एक हजार से अधिक है मतदाता
• 1221 सहायक तथा 94 चलन्त मतदान केन्द्र बनाये जाएंगे
• राजनीतिक दलों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

छपरा । जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा आगामी विधान सभा निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में राजनीतिक दलों के सारण जिला इकाई के अध्यक्ष व सचिव के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी।     जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सारण जिला के सभी दस विधान सभा क्षेत्रों के लिए  कुल 2924 मतदान केन्द्र निर्धारित हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रति एक हजार मतदाता पर एक मतदान केन्द्र बनाया जाएगा। सारण जिला में ऐसे 1315 मतदान केन्द्र चिंन्हित किये गये हैं जहाँ एक हजार से अधिक मतदाता हैं। इसके लिए 1221 सहायक तथा 94 चलन्त मतदान केन्द्र बनाये जाएंगे, जो पूर्व के मतदान केन्द्र के परिसर में हीं अवस्थित होंगे। कोई भी मतदान केन्द्र किसी नये परिसर मे नहीं बनाये जाएगें।        जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान सूची का अद्यतीकरण का कार्य नियमित रुप से चल रहा है। अगर किसी व्यक्ति का नाम छुटा हो तो ऑनलाईन या ऑफलाईन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा निर्वाचन कार्य के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन आ गये हैं और उनके एफएलसी का कार्य आज से प्रारंभ हो रहा है, जिसे आप लोग भी देख लें और संतुष्ट हो लें। आप अपना प्रतिनिधि भी वहाँ रख सकते हैं। एफएलसी का कार्य सदर प्रखंड छपरा स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट गोडाउन में कराया जा रहा है जिसके लिए अपर समाहर्त्ता को वरीय पदाधिकारी तथा निदेशक डीआरडीए को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।जिलाधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट की सूची उनके नाम और मोबाईल संख्या के साथ मांग की गयी। इस बैठक में जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त, अमित कुमार, अपर समाहर्त्ता डॉ गगन, सभी एसडीओ, डीसीएलआर, जिला पंचायत पदाधिकारी, अध्यक्ष एव सचिव भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, इंडियन नेशनल कांग्रेस, नेषनलिस्ट कांग्रेस पार्टी, राष्टीय जनता दल, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, जिला महासचिव जनता दल युनाइटेड, अध्यक्ष, यूवा लोजपा एवं अन्य उपस्थित थे।