मांझी(सारण)। मांझी प्रखंड के रसीदपुर स्थित सुप्रसिद्ध मियादी बाबा मन्दिर परिसर में 25 जुलाई को लगने वाला चर्चित मेला तथा पांच जुलाई को धनी छपरा राम जानकी मंदिर परिसर में प्रस्तावित महिला अष्टयाम कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर इस वर्ष स्थगित रहेगा।
मियादी बाबा मन्दिर परिसर में स्थानीय मेला समिति की सम्पन्न बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सैकड़ों वर्षों से नाग पंचमी को अनवरत जारी पूजन समारोह मन्दिर परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा परन्तु मेला लगाने पर पाबंदी रहेगी। समिति के अध्यक्ष चंद्रिका शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व मुखिया दलन प्रसाद यादव, रंजन शर्मा, रमाकांत शर्मा, सत्येन्द्र शर्मा, दीनानाथ शर्मा एवम गौरी यादव आदि शामिल हुए।
उधर धनी छपरा मन्दिर परिसर में गुरु पूर्णिमा के मौके पर बीस वर्षों से जारी चौबीस घण्टे का महिला अष्टयाम कोरोना के कारण वर्ष स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी अनुष्ठान के संयोजक भिखारी सिंह ने दी।