छपरा. मंगलवार की सुबह दाऊदपुर में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार हत्या कर दी ।मृतक दशरथ गुप्ता के पुत्र आकाश गुप्ता बताये जा रहे है।मिली जानकारी के अनुसार नंदलाल सिंह कॉलेज जैतपुर के पास की है।घटना के बाद आक्रोशितों ने रोड जाम कर पुलिस कप्तान को बुलाने की मांग कर रहे थे।मालूम हो कि एक दिन पूर्व ही दाऊदपुर में अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मार हत्या कर दिया था।