
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसागढ़ हिंदी में अज्ञात चोरों सोमवार की रात ताला तोड़ कर बैट्री, इनवर्टर, माइक, साउंड बॉक्स, फोटो स्टेट मशीन आदि सहित कुछ अन्य उपस्करों की चोरी कर लिए। इस संबंध में विद्यालय के सहायक शिक्षक राम अयोध्या प्रसाद द्वारा थाने में लिखित आवेदन देकर सूचना दी गई है। वहीं मामले की पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।




Recent Comments