
छपरा ।मंगलवार को जल संसाधन मंत्री सँजय झा जी के निर्देश पर जल संसाधन विभाग की टीम गोपालगंज से परसा प्रखंड के बलिगांव गांव के सीमा पर पहुंची ।जहा पर नदी में कटाव की शिकायत की जांच कर त्वरित कार्यवाही शुरू करने की पहल की गई।जिससे वहा अभी से ही कटाव की रोकथाम के उपाय किये जायेंगे।मुख्य अभियंता ओमप्रकाश अम्बरकर कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह के साथ स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया और बताया कि तीन से चार दिन बाद मरमती का कार्य सुरु हो जायगा जिसमें मुख्य रूप से परसा पूर्वी मंडल अध्यक्ष संजय चौबे महामंत्री संतोष शर्मा संजय सहनी सहित आदि लोग मौजूद थे ।ज्ञात हो कि तीन दिन पहले ग्रामीणों ने सांसद राजीव प्रताप रूडी से गांव में गंडक नदी के किनारे हो रहे कटाव के बारे मे चिंता ब्यक्त की थी और कहा था कि अगर कटाव को नहीं रोका गया तो कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। जिसको सांसद राजीव प्रताप रुडी ने गंभीरता से लेते हुए जल संसाधन मंत्री सँजय झा जी से बात कर तुरंत कार्य चालू करवाने के लिए बोले थे।




Recent Comments