Θ बेतिया – *TSUNSS पश्चिम चंपारण की बैठक सम्पन्न*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण की बैठक बस स्टैंड बेतिया में एक निजी सभागार में जिलाध्यक्ष राहुल राज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई एवं संचालन महासचिव रविन्द्र कुमार सिंह ने किया । बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई बैठक को सबोधित करते हुए अध्यक्ष राहुल राज ने कहा हमारी एकता ही हमारी शक्ति है हमे एकजुट होकर रहना है ।

तथा संगठन का विस्तार करते हुए अनुमंडल कमिटी का गठन किया गया जिसमें शैलेन्द्र कुमार को अध्यक्ष , राजन कुमार को संयोजक , दीपक कुमार को महासचिव , उपाध्यक्ष महम्मद तौहीद , वजिया मजहरी , सचिव प्रवीण कुमार , रविरंजन कुमार , कोषाध्यक्ष राजन कुमार , प्रवक्ता हृषिकेश शुक्ल एवं सोशल मीडिया प्रभारी राजन कुमार पटेल चुने गए ।
महासचिव रविन्द्र कुमार सिंह एवं जिला संयोजक उपेंद्र कुमार ने कहा कि संघ का विस्तार प्रखंड स्तर पर भी जल्द ही किया जाएगा । जिला प्रवक्ता सुनील तिवारी ने कहा कि संघ शिक्षकों की समस्याओं के निदान के लिए हमेशा तैयार है । बैठक में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी प्रियंका गुप्ता , प्रेमशीला सिंह , कविता कुमारी , उपाध्यक्ष मंजीत कुमार मांझी , राजीव रंजन शास्त्री , कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार सोशल मीडिया प्रभारी अमितेश कुमार , राजेश कुमार पांडेय , राहुल कुमार , रितेश कुमार , परमानंद कुंमार , अमित कुमार , सुजीत कुमार , दीपक कुमार , रत्नेश कुमार , अनिल कुमार मिश्र , मोतीलाल कुमार , पवन कुमार ,प्रकाश कुमार , राजीव रंजन , ओमप्रकाश कुमार , सत्येंद्र कुमार , प्रवीण पाठक ,मुन्ना विद्यार्थी धर्मेंद्र , इमरोज अंसारी , उपेंद्र कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे ।




Recent Comments