
सीपीआई(एम) परसा दरियापुर लोकल कमिटी द्वारा किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
परसा-प्रखंड कार्यालय पर सीपीआई एम के जिला सचिव शिव शंकर प्रसाद के नेतृत्व में परसा दरियापुर लोकल कमिटी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार को जाम कर अपनी मांग को लेकर धरना पर बैठ गये।और आठ सूत्री अपनी मांग करने लगे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ सचिव शिव शंकर प्रसाद ने कहा कि प्रखंड के बलिगांव गंडक दियारा क्षेत्र में गंडक नदी से हुई कटाव में घर हीन पोखर के भिण्ड पर बसे भूमिहनो को पुर्नवास कराने के लिए 10 डिसमिल भूमि उपलब्ध कराने धान क्रय केंद्र स्थापित करने बृद्धा पेंशन की बकाया राशि निर्गत कराने की बातें कही।कार्यक्रम को राजा राम शास्त्री विनोद कुमार ने संबोधन कर आठ सूत्री मांग पूरा नही किया गया तो बाध्य होकर कार्यकर्ता आंदोलन जारी रखने का चेतावनी दिया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रधान लेखपाल रमेन्द्र प्रताप सिंह को एक स्मरण पत्र दिया गया।प्रदर्शन में मो कलामुदिन सुभाष मांझी नागनारायन राय श्याम बाबू सिंह आशा देवी पनपतिया कुँअर मंजू देवी नीता देवी आदि सैकड़ो महिला पुरुष शामिल थे।




Recent Comments