छपरा। सारण जिला ने बिहार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह को सारण जिला का प्रभारी मंत्री घोषित करने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को बधाई दिया है। छपरा सारण भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि छपरा सारण औद्योगिक दृष्टि कोण से काफी पिछड़ा जिला है, यहाँ पर सुमित कुमार सिंह जैसे कर्मठ, ईमानदार और सबका साथ सबका विकास सोचने के कारण छपरा सारण का विकास सम्भव हो पायेगा। छपरा सारण भाजपा बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह का छपरा सारण जिला में स्वागत करता है तथा बधाई देता है और आशा करता है कि छपरा सारण जिला की समस्याओं का समाधान आसानी से हो पायेगा।बधाई देने तथा स्वागत करने वालो में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, लालबाबू कुशवाहा, तारा देवी, राजेश ओझा, महामंत्री शांतनु कुमार,रामाशंकर मिश्र शांडिल्य ,अनिल कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, संजय सिंह, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, सुपन राय, गायत्री देवी ,लक्ष्मी ठाकुर, विरेन्द्र पाण्डेय, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वरुण प्रकाश राजा, आईटी सेल जिला संयोजक निशांत राज, नितिन राज वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष बबलू मिश्रा, बलवंत सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष पप्पू चौहान, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनोज कुमार सिंह, भाजपा युवा नेता अमरजीत कुमार सिंह, हरि नारायण सिंह आदि शामिल हैं।