मुबारकपुर गांव में एक व्यक्ति की हत्या, एसपी को बुलाने पर अड़े ग्रामीण
संवाददाता, छपरा
    सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में एक व्यक्ति कर दी गयी है। मृतक मुबारकपुर गांव के ही ओमप्रकाश सिंह बताये जाते हैं। बताया जाता है कि वे नजदीक के काली मंदिर के निकट ही अपनी किराने की दुकान चलाते थे।

हत्या के कारणों का पता नही चल सका है। वही मुबारकपुरवासी इस हत्या से आक्रोशित है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी है।

 ग्रामीणों ने शव उठाने के लिए पहुँचे मांझी थाना के पुलिसकर्मियों को शव नही उठाने दिए।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक एसपी साहब घटनास्थल पर नही आते हैं तब तक शव उठाने नही दिया जाएगा।