तरैया, सारण। प्रखंड के भटौरा गांव निवासी व तरैया संवाददाता राजकिशोर साह को रविवार को पितृशोक हो गया है। गवन्द्री हाई से अवकाश प्राप्त कर्मचारी धनेश्वर साह की रविवार को निधन से पूरा परिवार शोकाकुल हैं। उनकी उम्र करीब 80 वर्ष थी और ये काफी दिनों से लकवा से ग्रस्त थे। राजकिशोर साह के पिता ने गवन्द्री हाई स्कूल में पियून की नौकरी कर अपने पांच पुत्र और तीन पुत्रियों की परवरिस की थी। रविवार को दोपहर उनके निधन के बाद शोकसंतप्त पत्रकार राजकिशोर साह को दर्जनों लोगो ने सांत्वना दी और उन्हें इस दुःख की घड़ी में उनका ढाढस बढाया।