महिला से की बदसलूकी और मारपीट

मढ़ौरा : थाना क्षेत्र के विशुनपुर जगदीश में गेंहू का फसल नहीं काटने को लेकर एक महिला से बदसलूकी और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है I मामले में पीड़ित महिला विशुनपुर जगदीश निवासी मोहन राम की पत्नी गिन्नी देवी ने स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है I प्राथमिकी के अनुसार 16 अप्रैल को गांव के ही पवन कुमार सिंह ने घर आकर अपने खेत के गेंहू की फसल काटने को कहा था I तब उसकी तबियत अच्छी नहीं थी तो उसने मना कर दिया था इसको लेकर आरोपी को नाराजगी थी i इसी बात को लेकर शुक्रवार को जब वह एक अन्य महिला के साथ शौच के लिये खेत की तरफ जा रही थी I तभी रास्ते में पवन कुमार सिंह और पप्पू सिंह घेर लिये उर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये खेत में ही पटक दिया और बदसलूकी के साथ मारपीट करने लगे I मारपीट में उसका हाथ टूट गया और वह जख्मी हो गई I पुलिस के अनुसार मामले को लेकर मढ़ौरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी गई है I




Recent Comments