इसुआपुर(सारण)।इसुआपुर के जाने माने चिकित्सक ,समाजसेवी तथा गरीबों के मददगार डॉ बीके सिंह की आसामयिक मृत्यु से इसुआपुर में शोक की लहर ब्याप्त हो गई है .उनकी मृत्यु की खबर आते ही इसुआपुर में हाहाकार मचा गया.लोगों की आँखें नम हो गईं. डॉ सिंह हंसमुख प्रबृत्ति के दयालु ब्यक्ति थे.यहां के लोगों का डॉ बिके सिंह पर अटूट विश्वास था.लोगों की माने तो वे इसुआपुर के भगवान थे.उनका भरा पूरा परिवार है.डॉ बिके सिंह की पत्नी पूर्ब जिलापार्षद मंजू देवी, दो बेटे डॉ प्रतीक तथा डॉ संदीप है. उनकी दोनोँ बहुएं भी डॉक्टर हैं.डॉ सिंह की एक पुत्री डॉ पायल हैं।डॉ सिंह की निधन पर सांसद जनार्धन सिंह सिग्रीवाल,विधायक जनक सिंह, पूर्ब विधायक मुद्रिका प्रसाद राय,शैलेन्द्र प्रताप सिंह, वायपीएल संयोयक युवराज सुधीर सिंह, डॉ बिजय किशोर,मुखिया राजकिशोर सिंह, धनंजय पांडे, बिगन मांझी,रामप्रकाश दास,संगम बाबा,मनोज राय,नीरज तिवारी,पत्रकार राकेश सिंह, ग्रीन सिंह, रजनीश रंजन,दिनेश सिंह, डॉ पीके परमार सहित सैकड़ो लोगों ने शोक ब्यक्त किया है.