विजय सिंह मांझी प्रखंड जदयू के चुने गए अध्यक्षमांझी(सारन) लगभग तीन घण्टे की जद्दोजहद बैठकें तथा मन्त्रणा के बाद अंततः सहमति बनी और विजय सिंह प्रखंड अध्यक्ष चुन लिए गए। इससे पहले मांझी पूर्वी पंचायत सरकार भवन के सभागार में मौजूद पार्टी डेलीगेट्स को पर्यवेक्षक लगनदेव तिवारी तथा चुनाव पदाधिकारी रामकृष्ण सिंह ने चुनाव की प्रक्रिया की विधिवत जानकारी दी। ततपश्चात शुरू हुआ बैठकों का दौर। पार्टी नेता रणविजय उर्फ धड़ाका सिंह मुन्ना सिंह संजय सिंह रामजी प्रसाद सुनील सिंह आदि ने सर्वसम्मति से चुनाव कराने की पहल की। और चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गया। वर्तमान अध्यक्ष हसनैन अंसारी ने विजय सिंह के नाम का प्रस्ताव किया तथा अख्तर अली मनोज सिंह निरंजन सिंह सन्तोष पहलवान गुड्डू सिंह ओम प्रकाश गुप्ता अनु खान आदि ने समर्थन किया और ध्वनिमत से चुनाव सम्पन्न हो गया। मांझी पूर्वी पंचायत के पैक्स अध्यक्षपति व विजय गैस एजेंसी के संचालक विजय सिंह के जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने पर समर्थकों ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। मालूम हो कि एकमा के विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह तथा पूर्व मंत्री गौतम सिंह के समर्थक चुनाव के मद्देनजर बड़ी संख्या में जमे हुए थे। हालांकि चुनाव में सर्वसम्मति बनाने में वरीय नेता सफल रहे।