
नवादा में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने की घोषणा ✍️रिपोर्ट – सन्नी भगत/नवादा : नवादा जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है । अब वहां बहुत जल्द मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। उक्त बातें केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य और परिवार कल्याण मंत्री अश्विनी चौबे ने नवादा में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द प्रस्ताव दे तो नवादा में जल्द मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृति मिल जाएगी।रविवार की शाम नवादा परिसदन में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने इसकी घोषणा की हिसुआ के भाजपा विधायक अनिल सिंह ने यह मांग केन्द्रीय मंत्री से की।भाजपा विधायक के मांग पर उन्होंने इस आशय का ऐलान किया। बताते चलें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने देश में 75 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है।




Recent Comments