दुर्गापूजा @एकमा : इस बार एकमा की धरती पर दिखेगा ब्राजील का मंदिर, देखना न भूलें
विनीत कुमार, एकमा
यूँ तो एकमा का दुर्गापूजा हर बार खास होता है। सारण व सिवान जिले के बीच अवस्थित एकमा का दुर्गापूजा अपने आप मे अद्भुत होता है। यहाँ बने भव्य पंडाल व आकर्षक प्रतिमाएं लोगों को खूब भाती हैं।

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कई जगहों पर पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुवे माता दुर्गा समेत अन्य देवताओं की पूजा अर्चना की जा रही है मगर इस बार एकमा रेलवे स्टेशन पर बना पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगा।

सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के मानुपुर से आये अवध मिस्त्री व उनकी टीम एकमा की धरती पर ब्राजील के मंदिर को उतार रही है। वर्ष 2000 से एकमा स्टेशन रोड में अवध मिस्त्री पंडाल बनाते हैं।

एकमा स्टेशन रोड में यह पूजा महावीर पूजा समिति द्वारा की जाती है। स्टेशन रोड के इस भव्य पंडाल में इस बार कई देवी देवताओं के दर्शन होंगे।
पूजा समिति से जुड़े लोगों का कहना है कि हमारा प्रयास हर बार होता है कि हम बेहतर से बेहतर करें उसी क्रम में एकमा के लिए ये हमारा प्रयोग है।