मांझी।
स्थानीय थाना पुलिस ने जयप्रभा सेतु के बलिया मोड़ पर सोमवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान शराब लोडेड एक पिकअप को जप्त किया है। वहीं दो कारोबारी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पिकअप में बड़े पैमाने पर शराब होने की बात बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस बलिया मोड़ पर वाहन जांच में लगी हुई थी। तभी यूपी की ओर से एक पिकअप वाहन आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने पर चालक घबड़ा गया। इस पर पुलिस का शक और गहरा हो गया। जब वाहन की गहन जांच की गई तो उसमे तहखाना बना कर छिपाई गई शराब की कुछ पेट्टियां दिखाई दी। उसके बाद पुलिस दो कारोबारियों के साथ वाहन को जप्त कर थाने ले गई। समाचार प्रेषण तक शराब की मात्रा की जानकारी नही हो सकी थी।




Recent Comments