“स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” में वाराणसी रेल मंडल अंतर्गत 25 सितम्बर,2018 का दिन स्वच्छ आहार दिवस के रूप में मना

वाराणसी 25 सितम्बर, 2018: सम्पूर्ण भारतीय रेलवे के साथ –साथ वाराणसी मंडल पर 15सितम्बर से 02 अक्टूबर,2018 तक “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” चलाया जा रहा है । इसी क्रम में वाराणसी मंडल पर इस पखवाड़े के अंतर्गत 25 सितम्बर,2018 का दिन स्वच्छ आहार दिवस के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर वाराणसी मंडल के नामित अधिकारीयों द्वारा मंडल के मंडुवाडीह ,वाराणसी सिटी,छपरा ,सीवान ,मऊ एवं भटनी स्टेशनों पर कैंटीन,खान-पान स्टालों एवं जनआहार केन्द्रों की उच्च गुणवत्ता युक्त साफ-सफाई करायी गई यात्रियों से सुधार के लिए सुझाव लिए गये तदनुसार आवश्यक सुधार किये गये और खान-पान स्टालों पर भोज्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित की गई ।

इसी क्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक(परि.),वाराणसी श्री वी.के.श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज 25 सितम्बर 2018 को मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता कायम रखने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया गया । इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) वी.के.श्रीवास्तव ने स्टेशन के कर्मचारियों,पर्यवेक्षको ,कुलियों एवं वेंडरों को स्वच्छता कायम रखने के लिए सपथ दिलाई । इसके साथ ही क्वालिटी सर्किल फॉर्म इन्डिया,वाराणसी चैप्टर के चेयर मैन डा० अशोक राय ने मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन को भारतीय रेल का पहला 5S तकनीकी युक्त स्टेशन बनाने का संकल्प दिलाया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डा० ए.के.सिंह ,वरिष्ठ पर्यवेक्षक , स्कूल आफ मेनेजमेंट साइंस कालेज ऑफ़ मेनेजमेंट के प्रोफेसर /छात्र-छात्राएँ ,स्टेशन अधीक्षक एवं स्टेशन के कर्मचारी उपस्थित थे ।

मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर स्टेशन के कर्मचारियों,पर्यवेक्षको ,कुलियों ,वेंडरों ,वरिष्ठ पर्यवेक्षकों एवं एस.ऍम.एस. कालेज ऑफ़ मेनेजमेंट के छात्रों को क्वालिटी सर्किल फॉर्म इन्डिया,वाराणसी चैप्टर के सहयोग से पांच चरणीय तकनीकी से स्वच्छता प्रप्त करने के उपायों पर संस्था के वाईस चेयरमैन विजय कृष्ण एवं सचिव अरुणमय चक्रवर्ती ने विस्तृत व्याख्यान दिया गया । उन्होंने बताया कि 5S (पांच चरणीय) तकनीकी प्रबंधन एक ऐसा सिद्धांत है जिससे स्थाई स्वच्छता अपने आप कायम हो जाती है । इसके पांच चरण हैं :-1S. पुनर्व्यवस्था- अनावश्यक वस्तुओं की छटनी करना ।,2S. सुव्यवस्था – सभी आवश्यक सामग्रियों को उनके यथा निर्धारित स्थान देना और रखना।, 3S. सफाई – पहले सधारण सफाई फिर शुक्ष्म सफाई फिर अलग अलग वतुओं की गहन सफाई ।,4S. मानक स्थापित करना – उक्त तीनो चरणों का कार्य पूरा करने के बाद एक मानक का निर्धारण करना ।,5S. जागृती लाना – जनजागरण अभियान चलाना और सफाई के लिए आत्मप्रेरित करना और उक्त चरणों को दिनचर्या में शामिल करना है। उन्होंने कहा कि यह ऐसी तकनीकी है जो किसी भी स्थान (सघन या सरल) पर आसानी से लागू किया जा सकता है । इसमें सुरक्षा और स्वास्थ्य का प्रत्यक्ष लाभ मिलता है साथ ही कार्य स्थल भी स्वच्छ ,सुंदर , सुव्यवस्थित और सुरक्षित हो जाता है ।स्वच्छता पखवाड़े के क्रम में कल दिनांक 26 सितम्बर,2018 को स्वच्छ आहार दिवस के रूप में मनाया जायेगा जिसमें नामित अधिकारीयों द्वारा मंडल पर मोबाईल वेंडरों एवं वाराणसी मंडल पर चलने वाली गाड़ियों जैसे- शिवगंगा एक्सप्रेस ,लिच्छवी एक्सप्रेस ,स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस तथा पटना सिकंदराबाद एक्सप्रेस आदि के पेंट्रीकार का गहन सफाई सुनिश्चित की जाएगी ।




Recent Comments