लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए जदयू मीडिया संयोजक सम्मानित
#परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान। विगत लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सिवान जदयू प्रवक्ता एवं मीडिया संयोजक निकेश चंद्र तिवारी को पटना में पार्टी कार्यालय में किया गया सम्मानित।
प्रदेश कार्यालय में आज जदयू मीडिया सेल की राज्य कार्यकारणी की बैठक में राष्ट्रीय सचिव रविन्द्र सिंह ने श्री तिवारी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस बैठक की अध्यक्षता मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉo अमरदीप ने किया। बतौर मुख्यातिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह थे। जबकि कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ,प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, महासचिव डॉo नवीन कुमार आर्य, अनिल कुमार सहित मीडिया सेल के मुख्यालय प्रभारी धनन्जय शर्मा, प्रभात कुमार झा सहित सभी जिला संयोजक एवं प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। जदयू मीडिया संयोजक निकेश चंद्र तिवारी के प्रदेश कार्यालय में सम्मानित होने पर सांसद कविता सिंह जिला जदयू के जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेलहिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जदयू नेता अजय सिंह जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी यादव पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह मंसूर आलम मुर्तुजा अली कैसर जिला महासचिव लाल बाबू प्रसाद आशिफ जफर गनी अनवर शिवानी अब्दुल करीम रिजवी ,मोहन राजभर मुरली पटेल मनोरंजन श्रीवास्तव पिंटू समेत कई जदयू नेताओं ने बधाई दी है




Recent Comments