पैसेंजर ट्रेन के विलंब चलने से परेशानी

#परवेज अख्तर/सिवान;
गोपालगंज : जिले के थावे- मशरख रेल खंड पर पिंजर ट्रेन को काफी विलंब से चलने के कारण सवारी गाड़ियों से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जो यात्री सुबह 8:00 बजे गोपालगंज में पहुंचते थे आए दिन 12:00 बजे के बाद ही पहुंचते हैं एक तो छपरा थावे रेल खंड पर सवारी गाड़ियों की कमी है तो दूसरी तरफ सवारी गाड़ियों को समय से नहीं चलने के कारण विद्यार्थी से लेकर दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है और सवारी गाड़ी से कोर्ट कचहरी जाने वालों तथा दफ्तर में काम करने वालों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।