
दरियापुर (सारण)।
प्रखंड क्षेत्र के दरिहारा पंचायत के सरनारायण गांव निवासी सुनील कुमार की पैंतीस वर्षीय पत्नी सुनीता देवी को गंभीर बीमारी की इलाज के लिए स्वीकृति पत्र को सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने बीमार महिला के घर पहुंच कर सौंपा। भाजपा नेता श्री सिंह ने बताया कि गंभीर बीमारी होने के कारण पीड़ित महिला को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से 80,000/-(अस्सी हजार रुपए) की स्वीकृती पत्र दिया गया है। जानकारी के अनुसार सुनिता देवी के पति सुनिल कुमार ने अपनी पत्नी की गंभीर बीमारी और आर्थिक समस्या को गांव के ही पंकज सिंह और सुभाष सिंह को बताया जिसके बाद दोनों लोगों ने इस समस्या को भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह को जानकारी दिया तथा मदद के लिए अनुरोध किया। इस पर राकेश कुमार सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी को फोन द्वारा इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही राजीव प्रताप रूडी ने मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से इलाज के लिए तत्काल 80,000/- (अस्सी हजार रुपए ) की राशि स्वीकृत करवाने का काम किया। इस मौके पर सन्नी कुमार सिंह, जितेन्द्र गिरी, रविन्द्र कुमार राय, रंधीर सिंह आदि उपस्थित थे।




Recent Comments