लियो क्लब के बैनर तले आदर्श कुमार सिंह ने जरूरतमंद को किया रक्तदान

छपरा : समाज सेवा में अग्रणी अन्तर्राष्ट्रिय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा लगातार रक्तदान जैसे सेवा कार्यों से प्रेरित होकर युवा आगे आकर जरूरतमंद मरीज को लियो क्लब के बैनर तले रक्तदान किया ।
उक्त मौके पर मौजुद उपाध्यक्ष लियो अमरनाथ एवं लियो अलि अहमद ने कहा कि लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा रक्तदान लियो सदस्यों के सहयोग से जरूरतमंद मरीजों के लिये की जाती है परंतु यह बहुत हीं खुशी की बात है कि लियो क्लब के सामाजिक सेवा कार्यों से प्रेरित हो कर अन्य युवा भी स्वंय रक्तदान करने हेतू आगे आ रहें हैं जो कि समाजहित हेतू एक बहुत हीं बेहतर संदेश है ।

वहीं लियो क्लब के पीआरओ आलोक गुप्ता ने बताया कि युवा रक्तदान सहित सामाजिक में अन्य कार्यों के लिए आगे बढ़े और रक्त की कमी से किसी का इलाज प्रभावित ना हो साथी लोगों में रक्तदान को लेकर भ्रांति को भी दूर किया जा सके रक्तदान करने से शरीर मे किसी भी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ता है बल्कि इसके अनेक फायदे हैं, एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रति तीन या चार माह पर अवश्य रक्तदान करना चाहिये ।

इस मौके पर लियो क्लब के उपाध्यक्ष लियो अमरनाथ, लियो आलोक गुप्ता,लियो रोहित प्रियदर्शी ,लियो अलि अहमद, आदि मौजुद थें ।

उक्त जानकारी लियो क्लब के पी आर ओ लियो आलोक गुप्ता ने दी ।