साइकिल चोरी के आरोप में युवक की पिटाई का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान,

पचरुखी (सिवान): सराय ओपी क्षेत्र के मटुक छपरा गांव में
साइकिल चोरी के आरोप में एक युवक की पिटाई करने का मामला

प्रकाश में आया है। युवक ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

बताया जाता है कि गुरुवार की रात मटुक छपरा गांव में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था।

इस दौरान एक युवक को कुछ लोगों ने रात्रि में साइकिल ले जाते देखा था।

युवक को साइकिल के पैसे दो हजार पांच सौ रुपए लौटाने को

कह कुछ लोगों ने छोड़वा दिया। वह युवक अपनी पत्नी संग सराय थाना पहुंच थानाध्यक्ष

कुमार वैभव के समक्ष जबरन बंधक बना मारपीट एवं

जोर जबरदस्ती करने साइकिल के पैसे मांगने का आरोप लगाया।

पुलिस गांव पहुंच कर दोनों तरफ के लोगों को थाना लाकर

पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है। समाचार प्रेषण तक

इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी।

—