लायंस क्लब ने मदरसे में किया पठन पाठन साम्रगी का वितरण:
#संजय कुमार पांडेय/नगरा(सारण):लायंस क्लब छपरा सिटी एवं खैरा के संयुक्त तत्वाधान में आज कृष्णा चौक स्थित मदरसे में बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल जैसे पठन पाठन से जुड़े सामाग्री का वितरण किया गया, और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर वहां के विद्यार्थियों को जागरूक किया गया.
मौके पर मुख्य रूप से लायंस क्लब छपरा प्रेसिडेंट आदित्य अग्रवाल, लायंस क्लब खैरा प्रेसिडेंट लायन डॉ कामेश्वर रॉय, छपरा स्मार्ट सिटी के प्रेसिडेंट लायन सुजीत सिंह, सचिव लायन बी के सिंह,लायन राहुल सिंह,लायन डॉ गुलाबुद्दीन,लायन इमाम हुसैन, सहित अन्य लायन सदस्य उपस्थित थे.