ओवरटेक करने में एक बाइक सवार की गई जान

हुसैनगंज(सीवान):सिवान-सिसवन मुख्य मार्ग पर हरिहांस मोड़ के समीप शुक्रवार की संध्या में एक टेंपो और बोलेरो पिकअप वाहन को ओवर टेक करने के दौरान चपेट में आने से हरिहांस के एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।वहीं एक दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए । हालांकि घायल की गंभीर अवस्था को देखते हुए  स्थानीय लोगों ने घायल को आनन-फानन में  इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल पहुंचाया।घटना के संबंध में हुसैनगंज थाना प्रभारी ने बताया पिकअप सिवान के लक्ष्मीपुर से हरिहांस कि तरफ आ रही थी,और दूसरी तरफ शाम के समय मे हरिहांस निवासी इमामुद्दीन मियां के पुत्र अजीमुलहक उर्फ छोटे क़ुतुब छपरा मोड़ पर गया था जहां वापसी के समय मे ओवरटेक कर रही पिकअप से हुए रोड हादसे में उसकी मौत हो गयी ।वहीं ग्रामीणों द्वारा ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
परिजनो ने बताया कि वह एक रोज पहले ही दिल्ली से गावं लौट था। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। मृतक के घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है।